1962 पशु चिकित्सा आपातकालीन सेवा के तहत दिनांक 18 जून 2025 को आज़मगढ़ जिले के शिवली गांव में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. सरफ़राज़ अहमद, ईएमटी अंशुमानदीप कौशल, तथा पायलट कृष्णदेव द्वारा पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और ज़रूरतमंद पशुओं का इलाज किया गया।

सेवा के दौरान बीमार व कमजोर पशुओं की जांच की गई और उन्हें उचित दवा एवं परामर्श प्रदान किया गया। पशुपालकों ने टीम के कार्य की सराहना की और कहा कि यह सेवा ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक वरदान है।

1962 एक टोल-फ्री नंबर है, जिस पर कॉल करके पशु चिकित्सा सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इमरजेंसी सेवा का समय: सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक

शेड्यूल सेवा का समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

यह सेवा पशुपालकों को समय पर सहायता पहुंचाने और उनके पशुधन की रक्षा हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *