पठन-पाठन के साथ कौशल-विकास को भी प्राथमिकता में रखें छात्र-छात्राएं,
प्रो0 संजीव कुमार
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में आज उत्सव का माहौल दिखा। एक तरफ स्नातक प्रथम वर्ष की काउंसलिंग व प्रवेश प्रक्रिया का प्रथम दिन होने के कारण छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों एवं सहयोगियों के साथ क्या विषय लें क्या विषय ना लें पर मशक्कत करते दिखे, वहीं दूसरी तरफ भारी संख्या में हिंदी विषय पर प्रशासनिक भवन में प्राध्यापक की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार होने के कारण परिसर में भारी गहमा,-गहमी दिखी। काउंसलिंग प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने सहभाग कर प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण किया। नवांकुरों के वह क्षण किसी सुखद आश्चर्य से कम न था जब विश्वविद्यालय के मुखिया प्रो0 संजीव कुमार स्वयं अपने हाथों से उन्हें प्रवेश रसीद देकर भविष्य की शुभकामनाएं दी। एक अनौपचारिक वार्ता में वि0वि0 मे प्रवेश पा चुकी छात्रा अंशिका ने कहा कि हमें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि आज पहले ही दिन विश्वविद्यालय के कुलपति से रूबरू होने का मौका मिलेगा,माननीय कुलपति जी ने पूरे मनोयोग से हम सभी को पठन-पाठन हेतु प्रेरित किया।
वि. वि. के मीडिया प्रभारी डॉ0 प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि आज विश्वविद्यालय परिसर में प्रातः जब काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ परिसर का चक्रमण करते हुए अपने विषय पर चर्चा परिचर्चा करते दिखे। कुछ छात्र-छात्राएं बालक एवं बालिका छात्रावास से लेकर शैक्षणिक भवन एवं पुस्तकालय का अवलोकन किये । अभिभावकों के चेहरे पर संतुष्टि का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा था ।
वि0वि0 के सहायक कुल सचिव डॉ0 महेश श्रीवास्तव एवं संयोजक डॉ0 सियाराम शुक्ला प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से चले यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करते दिखे। शैक्षणिक भवन प्रथम में सामान्य वर्ग के स्नातक कला के छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया एवं काउंसलिंग पूर्व निर्धारित समय से प्रारंभ हुई तथा शैक्षणिक भवन दो में स्नातक वाणिज्य के छात्रों की काउंसलिंग व प्रवेश प्रक्रिया नियमानुसार आरंभ हुई। कुलपति प्रो0 संजीव कुमार के निर्देश के क्रम में छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया ,सेमिनार हाल में ही शुल्क जमा करने का काउंटर लगा दिया गया था जिससे नवागत छात्र-छात्राओं को अनावश्यक भटकना न पड़े। नवांकुरों के विशेष अनुरोध पर कुलपति ने उनके साथ फोटोग्राफी भी कराई तो छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, पहले ही दिन अपने मुखिया का सानिध्य पाकर वे गदगद दिखे।
कुल सचिव विशेश्वर प्रसाद अपनी टीम के साथ छात्र-छात्राओं की सुविधाओं पर पैनी नजर बनाए हुए थे। काउंसलिंग प्रक्रिया में अन्य प्रमुख लोगों के अतिरिक्त प्राध्यापक गण डॉ0 शिवेंद्र ,डॉ0 परमानंद ,सौरभ डॉ0 योगेश, डॉ0 सपना, डॉ0 संतोष, धीरज, संजय एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के साथ-साथ कुलपति के निजी सहायक विपिन शर्मा उपस्थित रहे।
डॉ0 प्रवेश कुमार सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़।
मोबाइल नंबर 9452 44 5878
