सपा राष्ट्रीय सचिव मसूद खां ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों को भेजी आर्थिक मदद

 

संवाददाता हामिद अली

गोण्डा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गोंडा मसूद आलम खां ने पंजाब में आए भयानक बाढ़ त्रासदी में अपना सहयोग करते हुए पंजाब के शाही इमाम के संस्था AHRAR को एक सम्मानित धनराशि उनके संस्था के खाते में ट्रांसफर किया है AHRAR संस्था पंजाब में बड़े पैमाने पर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहा है श्री खां ने पंजाब में बाढ़ से हुई जनहानि खेतों फसलों के नुकसान पर दुख प्रकट किया है और कहा कि पंजाब ने हमेशा देश को कभी खाद्य संकट नहीं पैदा होने दी और करोड़ों लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का काम किया है सिख भाई पूरे देश में गुरुद्वारों में लंगर लगाकर लाखों लोगों को रोज भोजन कराते हैं

आज उनके साथ खड़ा होकर उनके हौसले को बढ़ाने की जरूरत है

 

पंजाब के 15 जिले में भारी तबाही हुई है आज उस बहादुर खुद्दार स्वाभिमानी बिरादरी सरदार कौम पर संकट आया है जो देश और दुनिया में अपनी बहादुरी सेवा खिदमत के लिए जानी जाती है पंजाब खुद अपने पैरों पर जल्द खड़ा हो जाएगा

 

श्री मसूद खां ने सभी देशवासियों की अपील की है पंजाब की इस भयावह बाढ़ त्रासदी में बढ़-चढ़कर लोग हिस्सा ले और पंजाब पंजाबियों की मदद करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *