दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट एवम आज़मगढ़ आइकॉन के सौजन्य से २६ सितंबर २०२५ को आपके जिले आज़मगढ़ में होने जा रहा है रास डांडिया का आयोजन जो की श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया है जिसका समय शाम ५ बजे से १० बजे तक होगा ।
कार्यक्रम की आयोजक पूजा सिंह ने बताया कि हमारा कार्यक्रम नवरात्र के पावन पर्व पर माँ दुर्गा के समर्पित होगा जोकि गुजरात का लोक नित्य है जिसे हम गर्भा कहते है जिसे माता रानी की ऊर्जा वान शक्ति के रूम में उनको प्रसन्न करने के लिए मनाया जाता है ।
जिले में सबसे कम मूल्य में बिकने वाले रास डांडिया का टिकट जो की मात्र ९९ रुपए में दिया जा रहा । बहुत की आकर्षक एवम उत्कृष्ट आयोजन का केंद्र बना है
सूरज मद्धेशिया की जाकी एवम माता रानी की आरती से कार्यक्रम की शुरुवात होगी । पूजा सिंह के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गर्भा द्वारा माँ अम्बा को प्रसन करना है ताकि हमारा जिला आज़मगढ़ प्रतिदिन प्रगति के शिखर पर आगे बड़े ।
कार्यक्रम में अलग अलग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है । जैसे ग्रुप गर्भा कपल गर्भा एवम ड्रेस प्रतियोगिता कराई जाएगी जितने वालो को आकर्षक पुरस्कार भी दिया जाएगा
इसी के साथ आयोजन में चाय गोलगप्पे आदि मुफ्त दिए जाएँगे एवम आने वाले दर्शकों में समसंग एक्सक्लूजिव स्टोर द्वारा १०० आकर्षक इनाम दिया जाएगा कार्यक्रम के आयोजक अजय सिंह अन्विका टूर एंड ट्रेवलस,आशीष तिवारी (पुल्लू पांडे )हर्षित ज्वेलर्स एवम केडी अग्रवाल पार्लेजी २०२० होंगे कार्यक्रम में बहुत से चर्चित चेहरे भी नजर आयेंगे ।
