आजमगढ़, प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर दिनांक 17 सितम्बर 2025 को स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारम्भ किया जा रहा है। यह अभियान दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाया जायेगा। जिसका समापन गांधी जयन्ती के अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को किया जायेगा। इस अभियान में मुख्य लक्ष्य महिलाओं और बच्चों को उपलब्ध करायी जाने वाली विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवायें का लाभ दिया जाएगा, विशेषकर जो महिलाएं और बच्चे अब तक छूटे हुए है। अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर जनपद के सदस्त जनपद स्तरीय चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेंगे। अभियान के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं इलाल एवं रक्तदान शिविर का रोस्टर के अनुसार किया जाना है। अभियान के अन्तर्गत प्रमुख गतिविधियों को प्रभावी रूप से किया जाना है। मंडलीय जिला चिकित्सालय में लगने वाले स्वास्थ्य मेले का प्रमुख अधीक्षक डॉ ओम प्रकाश सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ननकू राम, एसीएमओ डॉ उमा शरण पांडे, एसीएमओ डॉक्टर अरविंद चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य मेले में मिलने वाले लाभ।
महिलाओं में गैर-संचारी रोगों (जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की गहन जाचं।
संवेदनशील महिलाओं की क्षय रोग (टी०बी०) की जांच तथा निःक्षय मित्र योजना में नामांकन ।
किशोर एवं महिलाओं में एनिमिया की स्क्रीनिंग।
गर्भवती महिलाओं की जांच परीक्षण, पोषण संबंधी परामर्श तथा मदर एवं चाइल्ड प्रोटेक्शन एम०सी०पी० कार्ड का वितरण।
बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं हेतु निःशुल्क टीकाकरण सेवाएं।
मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जन-जागरूकता कार्यकम।
रक्तदान शिविरों का आयोजन।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों का पंजीकरण तथा आयुष्मान भारत कार्ड वितरण किया जाएगा।
इस मौके पर ए सीएमओ डॉक्टर अविनाश झा, सुभाष पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।
