filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 90;?hdrForward: 3; highlight: 0; algolist: 0;?multi-frame: 1;?brp_mask: 8;?brp_del_th: 0.0000,0.0000;?brp_del_sen: 0.1300,0.0000;?delta:1;?bokeh:1;?module: portrait;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 200.37108;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 39;zeissColor: bright;

आज़मगढ़।

20वीं वाहिनी पीएसी आज़मगढ़ के उपसेनानायक श्री अशोक कुमार का विदाई समारोह मंगलवार को बड़े ही भावुक माहौल में आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक भर्ती बोर्ड, उत्तर प्रदेश लखनऊ के लिए हो गया है।

करीब एक वर्ष से अधिक समय तक उपसेनानायक का दायित्व संभालने के बाद अब वे अपने पदभार से मुक्त हुए। इस अवसर पर सेनानायक श्री सुशील कुमार शुक्ला ने अशोक कुमार को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुछ अधिकारी अपने कार्यकुशलता और व्यवहार से ऐसी छाप छोड़ जाते हैं कि उनके स्थानांतरण पर सभी कर्मचारी भावुक हो उठते हैं।विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपसेनानायक का सम्मान कर उन्हें विदाई दी। इस मौके पर सहायक सेनानायक श्रीमती श्वेता आशुतोष ओझा, शिविरपाल श्री अमरनाथ यादव सहित 20वीं वाहिनी मुख्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *