आज़मगढ़। शहर के ऑफिस गंज मोहल्ले स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में आज स्वर्णकार समाज एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के संयुक्त नेतृत्व में विश्वकर्मा एकीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता केशव प्रसाद सेठ तथा संचालन कवि एवं साहित्यकार राजकुमार स्वर्णकार ने किया।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने समाज को जोड़ने और आर्थिक, सामाजिक तथा राजनीतिक रूप से मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा वंशजों—ठठेरा, कसेरा, ताम्रकार, बढई, लोहार, स्वर्णकार, कुंभकार, प्रजापति, नाई आदि को एकजुट होकर मजबूत किले की तरह खड़ा होना होगा।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, आरटीआई प्रमुख पतरू विश्वकर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा, सोहनलाल वर्मा, रूपेश विश्वकर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस दौरान बच्चों ने योग और स्वास्थ्य संबंधी प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने बच्चों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और जल्द ही उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में रजनीश विश्वकर्मा, मोनू विश्वकर्मा स्टार, रामलगन विश्वकर्मा, सोनू पहलवान, उमेश स्वर्णकार, आदर्श स्वर्णकार, पूर्णवासी ठठेरा, संतोष ठठेरा, डॉ. विकेन्द्र विश्वकर्मा, विनोद स्वर्णकार, लालता सोनार, इंद्रेश वर्मा, राज ठठेरा, राजकुमार विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *