प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ।

मंडलीय जिला चिकित्सालय में रक्तदान और स्वास्थ्य मेले का आयोजन।

ए के सी लाइव न्यूज़ 18

आजमगढ़, 17 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में पूरे देश के साथ-साथ आजमगढ़ जिले में भी स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का भब्य शुभारंभ किया गया। यह अभिचार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत जनपद के सभी पीएचसी, सीएचसी पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच विभिन्न बीमारियों जैसे एनीमिया, कैसर, टीबी और अन्य गैर-संचारी रोगों की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त, गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय बहादुर पाठक माननीय सदस्य विधान परिषद ने बताया कि अभिधान के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें संतुलित स्वभाता, टीकाकरण और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहनों और स्वास्थ्य कर्मियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी लगन से काम करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि वह अभियान मिशन शक्ति और पोषण 2.0 जैसी मौजूदा सरकारी योजनाओं के माथ मिलकर काम करेगा, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को सुनिक्षित करना है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिशित कारा है कि कोई भी महिला या बस्या पोषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त में रहे।
जिला विकास अधिकारी प्रतिनिधि जिला प्रशासन ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान में सभी नागरिकों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है ताकि आजमगढ़ जिले को एक स्वस्थ और सशक्त परिवार वाला जनपद बनाया जा सकें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ननकू राम वर्मा द्वारा कहा गया अभियान के दौरान जनपद के समस्त सीएचसी,पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जायेगे, जिसमें जनमानस को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जायेंगी।
मंडलीय जिला चिकित्सालय में रक्तदान और स्वास्थ्य मेले के कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक ने फीता काट कर किया। स्वास्थ्य मेले में 25 स्टाल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य से सम्बन्धित विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई। गई ब्लड बैंक में लगभग 125 लोगों ने रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ ओम प्रकाश सिंह, प्रमुख अधीक्षक मण्डलीय जिला चिकित्सालय, डॉ उमा शरण पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अब्दुल अजीज, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अरविन्द चौधरी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, हा अविनाश झा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, अरशद अहमद अंसारी, सुभाष चंद्र पांडे, विपिन बिहारी पाठक, अमरनाथ मुख्य अधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *