आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने श्री भगवान विश्वकर्मा पूजनउत्सव के अवसर पर आजमगढ़ शहर के विभिन्न – विभिन्न जगहों पर श्री भगवान विश्वकर्मा पूजनउत्सव में शामिल होकर श्री भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी लोगों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ पूजन उत्सव को संपन्न किया सिविल लाइन स्थित लोक निर्माण के कारखाने एवं भगवान विश्वकर्मा मंदिर कलेक्ट्री कचहरी इसी तरह पूरे जनपद और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ संपूर्ण जिले एवं प्रदेश और देश के साथ विश्व स्तर पर श्री भगवान विश्वकर्मा की पूजन उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ सृष्टि के रचयिता के सहयोग से संपूर्ण संसार में अनेक कलाकृतियों की उत्पत्ति हुई जिससे आज समाज फलीभूत हो रहा है और उनके वंशजो द्वारा भी आज के इस युग में भी सदैव सामाजिक के लिए कार्य कर रहे हैं
सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा के प्रति अपना श्रद्धा एवं विश्वास समर्पण केसाथ नए-नए हुनरों के सहयोग से समाज में नवनिर्माण करने का संकल्प लिया!
कार्यक्रम में अनेक कारीगर एवं शिल्पकारो की उपस्थिति भारी संख्या में उपस्थित रही !
