आजमगढ़ शहर के बड़ा देव स्थित महिला अस्पताल के सामने रविवार को ब्रांडेड फैशन का एक और शानदार शोरूम, ‘द रेमंड शॉप’, का भव्य उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आजमगढ़ रेंज सुनील कुमार सिंह और संस्थान के प्रोपराइटर आशुतोष रुंगटा की माता जगदंबा रुंगटा ने फीता काटकर और विधिवत पूजन-अर्चन के बीच इस शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान डीआईजी सुनील कुमार सिंह, आशुतोष रुंगटा, परितोष रुंगटा और शिरीष रुंगटा ने माल्यार्पण एवं बुके देकर उपस्थित लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया।इस नए शोरूम में उपस्थित लोगों ने रेमंड ब्रांड की सौंदर्यपूर्ण और उच्च गुणवत्ता वाली उत्पाद श्रृंखला का अवलोकन किया। 100 वर्षों से देश और विदेश में अपने भरोसे और उत्कृष्टता के लिए पहचानी जाने वाली रेमंड कंपनी ने आजमगढ़ में उपभोक्ताओं के लिए एक नया विकल्प पेश किया है। यहां शूटिंग शर्टिंग, रेडीमेड पैंट, शर्ट, लोवर, टी-शर्ट, अंडरगारमेंट्स और बेडशीट्स सहित ब्रांडेड उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी।उद्घाटन के अवसर पर प्रथम खरीदार बन चुके शहर के लाइफलाइन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि रेमंड एक बड़ा और विश्वसनीय ब्रांड है। उन्होंने बताया कि इस नए शोरूम में उन्हें कुछ अलग और विशेष अनुभव हुआ, और उन्होंने संचालकों को शुभकामनाएं दी।

कंपनी के यूपी हेड तन्मय भार्गव और अलौकिक सिंह ने उद्घाटन पर बताया कि कंपनी ने वर्ष 1958 को मुम्बई में पहले रिटेल शो रूम किंग्स कार्नर खोला था, उसके बाद से लगातार पूरे देश मे कंपनी अपने शो रूम खोल रही है। उन्होंने कहा कि द रेमंड शॉप के भव्य शुभारंभ अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखा गया है, जिसमें एक सप्ताह तक पैंट और शर्ट की सिलाई मात्र 99 रुपये में उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि रेमंड हमेशा गुणवत्ता और भरोसे का प्रतीक रहा है, और आजमगढ़ का यह नया शोरूम उपभोक्ताओं के लिए एक नया कीर्तिमान साबित होगा।

प्रोपराइटर परितोष और आशुतोष रुंगटा ने कहा कि रेमंड हमेशा अपने ग्राहकों को कम मूल्य में बेहतरीन क्वालिटी उपलब्ध कराने का प्रयास करता रहा है, और आजमगढ़ का यह शोरूम जल्द ही अपनी गुणवत्ता और सेवा के लिए लोकप्रियता हासिल करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *