आजमगढ़।जिले के हरबंश पुर में रविवार को महिलाओं की आधुनिक फैशन ज़रूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से सिन्दूरी लेडिज़ वियर का एक्सक्लूसिव शो-रूम बड़े धूमधाम से शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर डी.आई.जी. रेंज आजमगढ़, श्री सुनील कुमार सिंह ने फीता काटकर शो-रूम को आजमगढ़वासियों को समर्पित किया।
भव्य उद्घाटन समारोह में नगरवासियों और गणमान्य लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। खास बात यह है कि यह शो-रूम महिलाओं के लिए महानगरीय तर्ज पर ब्राण्डेड और डिज़ाइनर लेडिज़ वियर का बेहतरीन कलेक्शन लेकर आया है, जिससे आजमगढ़ की महिलाएँ अब फैशन और ट्रेंड्स के लिए बड़े शहरों का रुख किए बिना ही आधुनिक परिधानों का आनंद उठा सकेंगी।
उद्घाटन के मौके पर भाजपा नेता राधेश्याम सिंह गुड्ड, सपा नेता शैलेन्द्र यादव, प्रेमू यादव, वेद पाण्डेय, श्याम यादव सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने ‘सिन्दूरी लेडिज़ वियर’ के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह शो-रूम स्थानीय बाजार में नई पहचान स्थापित करेगा और महिलाओं की पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन बनेगा।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि आजमगढ़ में इस तरह का आधुनिक और ब्राण्डेड लेडिज़ वियर शो-रूम खुलना जिले की महिलाओं के लिए गौरव की बात है।
