आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को रैदोपुर स्थित गांधी तिराहा पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और सफाई कर्मियों ने रोड की दोनों पटरी और आसपास के प्रांगण में झाड़ू लगाकर, कचरा हटाकर और दवा का छिड़काव कर स्वच्छता का संदेश दिया।

प्रतिभागियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और “महात्मा गांधी अमर रहें” व “2 अक्टूबर जिंदाबाद” के नारे लगाए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता को स्वतंत्रता से अधिक महत्व दिया और सत्य, अहिंसा तथा सरल जीवन का संदेश दिया। वर्तमान समय में बीमारियों के प्रकोप से बचाव के लिए स्वच्छता जागरूकता बेहद आवश्यक है। दशहरा पर्व के अवसर पर भी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा जगह-जगह विशेष सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान के दौरान मौजूद प्रमुख लोगों में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला महामंत्री ओंकारनाथ, रामबचन, राजेश, मूलचंद चौहान, बृजेश चौहान, मिंटू, श्रीकृष्ण गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *