आजमगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर 2025 को 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ में श्रद्धांजलि और प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्रागार परिसर में उपसेनानायक पंकज कुमार सिंह और सहायक सेनानायक श्वेता आशुतोष ओझा द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र का अनावरण और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद गार्द द्वारा राष्ट्रीय सलामी प्रस्तुत की गई और बैंड दल ने रामधुन का वादन किया। इस अवसर पर उपसेनानायक पंकज कुमार सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व, जीवन मूल्यों और उनके सत्य, अहिंसा एवं सादगी के संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को स्वच्छता बनाए रखने और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया तथा गार्द जवानों को मिष्ठान वितरण किया गया इस मौके पर शिविरपाल अमरनाथ यादव, सूबेदार मेजर बीजेंद्र सिंह, वाहिनी के सभी अधिकारी-कर्मचारी और प्रशिक्षणरत महिला रिक्रूट आरक्षी उपस्थित रहीं।
