दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन व जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत मंडलायुक्त देवीपाटन, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमणकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

संवाददाता हामिद अली

आज दिनांक 03.10.2025 को दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन एवं जुम्मे की नमाज़ के दृष्टिगत जनपद गोण्डा में कानून-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मंडलायुक्त देवीपाटन श्री शशि भूषण लाल सुशील, पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अमित पाठक व पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा शहर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न मार्गों, मूर्ति विसर्जन स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त एवं पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मूर्ति विसर्जन तथा जुम्मे की नमाज के दौरान कहीं भी अव्यवस्था, जाम या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए समुचित प्रबंध किए जाएं। विशेषकर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, महिला पुलिस की उपस्थिति, ड्रोन/सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र द्वारा संबंधित अधिकारियों को कहा गया कि मूर्ति विसर्जन जुलूस के मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग एवं पैदल गश्त सुनिश्चित की जाए, साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल अलर्ट मोड में रहे। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रहे, किसी भी प्रकार का जाम न लगे तथा श्रद्धालुओं व नमाजियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय, प्र0नि0 को0 नगर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *