गोण्डा से यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष बने रोहित मिश्रा
संवाददाता हामिद अली
गोण्डा फार्मासिस्ट फाउंडेशन अधिवेशन में फार्मासिस्ट फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फार्मेसी काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव तथा यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष आदेश कृष्णा के द्वारा गोंडा जिले के रोहित मिश्रा को यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। और सुधांशु मिश्रा को मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यूथ फार्मासिस्ट फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष आदेश कृष्णा गोंडा में एक नया अध्यक्ष चुनकर कार्य को आगे बढ़ने गए और राकेश शुक्ला को महामंत्री मनोनीत किया गया पदाधिकारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने बहुत सारी ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी । उन्होंने गोंडा के जिला अध्यक्ष रोहित मिश्रा जी को पदाधिकारी से संगठन के मजबूती को लेकर कार्य करने की अपेक्षा की है। विश्वास जताया है कि वह लोग फार्मासिस्ट की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष करेंगे। इसके साथ संगठन के मजबूती के लिए लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे। रोहित मिश्रा ने बताया कि संगठन में जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंप गई है। उसे पर वह सत प्रतिशत खरा उतरने करने पूरा सार्थक प्रयास करेंगे तथा सदेव फार्मासिस्ट के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे। मनोनयन पर गोंडा डी ई सुमित वर्मा जी मनोज कुमार सैनी, सनत कुमार पांडे , श्यामबरन, अंकित तिवारी, रवि कुमार चौधरी, गोपाल साहू संजय अवस्थी,
समेत कई लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है ।
