आजमगढ़, 5 अक्तूबर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने आज तमसा तट स्थित शिव मंदिर परिसर, एकरामपुर में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बादाम, नीम और जामुन के पौधे लगाए गए।

गुलाब चौरसिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर 25 नवंबर को “दिल्ली चलो अभियान” में जिले के कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि OPS (पुरानी पेंशन स्कीम) देशभर के कर्मचारियों – सैनिकों, डॉक्टरों, शिक्षकों, पैरामिलिट्री जवानों और सफाई कर्मियों – सभी के लिए लागू होनी चाहिए।

अभय चौहान ने कहा कि पौधारोपण पेंशन का प्रतीक है। “जैसे पेड़ भविष्य में सहारा देते हैं, वैसे ही OPS कर्मचारियों के जीवन का आधार बनेगी।” अर्जुन गौड़ ने कहा कि आने वाले समय में पेड़ और पेंशन दोनों ही मददगार साबित होंगे।

ग्राम प्रधान रिंकू मौर्या ने कहा कि पर्यावरण शुद्धता के लिए पौधारोपण आवश्यक है और सरकार को चाहिए कि OPS की मांग पर शीघ्र निर्णय ले।

इस अवसर पर गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, अर्जुन गौड़, ग्राम प्रधान रिंकू मौर्या, मनदीप, दिलदार, संदीप, राजेंद्र, दिलीप, शशिकांत गौड़, ऋतिक गौड़ समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *