वि.वि. एवं संबद्ध महाविद्यालयों के कुल 61,456 बच्चे प्राप्त करेंगे डिग्री,मौसम को देखते हुए प्रतिकूल परिस्थिति में हरिऔध कला केंद्र को दीक्षांत समारोह के लिए रिजर्व किया गया,….कुलपति
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने मीडिया कर्मियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए वि.वि. परिसर से निकलकर शहर के प्रतिष्ठित कला एवं संस्कृति भवन में द्वितीय दीक्षांत समारोह 2025 के बाबत वृहद प्रेस वार्ता करके जनपद के पत्रकार बंधुओ से सीधे मुखातिब हुए। कुलपति जी की आगवानी कला एवं संस्कृति केंद्र की प्रबंधक श्रीमती अरुणिमा सिंह हुआ निमिषा सिंह ने किया।
वि. वि. के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि, मौसम प्रतिकूल होने के कारण कुलपति महोदय ने द्वितीय दीक्षांत समारोह के बाबत मीडिया बंधुओं से सीधे रूबरू होने के लिए , उनके द्वारा पूछे गए हर प्रश्नों का उत्तर देने एवं 07अक्टूबर 2025 को होने वाले द्वितीय दीक्षांत समारोह की विस्तृत जानकारी मीडिया के बंधुओं को देकर, साथ ही साथ चौथे स्तंभ के रूप में चर्चित मीडिया कर्मियों को वि.वि. के दीक्षांत समारोह में ससम्मान आमंत्रित किया। साथ ही यह भी अवगत कराया कि महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का आगमन जनपद आजमगढ़ में स्थित वि. वि. के दीक्षांत समारोह में दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को होना सुनिश्चित हुआ है। तैयारी लगभग अंतिम दौर में चल रही है हम आप लोगों से इसी के परिपेक्ष में मुखातिब होने आए हैं। वि. वि. में कुल 68 गोल्ड मेडल पदक जिसमें 17 छात्र एवं 51 छात्राएं शामिल हैं। जहां तक उपाधि का प्रश्न है उन पदकों की संख्या 40 है जिसमें 29 बेटे तथा 11 बेटियां शामिल रहेगी । उसमें से चांसलर मेडल 14 लड़कियां और तीन लड़के शामिल है , वही कल 37 बेटियों को तथा 14 बेटे वाइस चांसलर मेडल, से नवाजे जाएंगे, कुलपति ने यह भी अवगत कराया कि कुल 12 लोगों को डबल मेडल मिल रहा है जिसमें चांसलर मेडल और वाइस चांसलर मेडल समेकित रूप से रहेंगे। प्रतिकूल मौसम यदि रहता है तो वि. वि. प्रशासन एवं जिला प्रशासन ने मिलकर प्लान बी तैयार किया है। इसके बाबत अभी-अभी मैं और हमारे कुलसचिव डॉ.अंजनी कुमार मिश्र जी अपर जिलाधिकारी महोदय के साथ शहर के प्रतिष्ठित हरिऔध कला भवन का स्थलीय निरीक्षण करके आए हैं। हालांकि यह विशेष परिस्थिति में ही संभव है ,जब मौसम आज की तरह प्रतिकूल रहा तो प्लान बी को एक्टिवेट करते हुए द्वितीय दीक्षांत समारोह 2025 हरिऔध कला भवन में कराए जाने का विकल्प सुरक्षित रखा गया है। विश्वविद्यालय परिसर में सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है, अपरिहार्य परिस्थिति में ही स्थान परिवर्तन किया जाएगा। सभी कमेटी अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है, तथा तैयारी अंतिम पायदान पर है। दिनांक 6 अक्टूबर को फाइनल रिहर्सल मौके पर किया जाएगा। जिसमें शासन प्रशासन से लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के लोगों द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। किसी प्रकार की कोई कमी न रहे इसलिए कुलपति प्रो. संजीव कुमार स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर यथोचित दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं।
कुलपति ने यह भी अवगत कराया कि द्वितीय दीक्षांत समारोह में प्रदेश की श्रीराज्यपाल/ कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी चिदानंद सरस्वती अध्यक्ष परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मा .योगेन्द्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगीं। विश्वविद्यालय के प्राध्यापको, अधिकारियों एवं गैर शिक्षक कर्मचारियो, को किसी भी परिस्थिति में काले कपड़े पहन कर परिसर में आने से मना कर दिया गया है। साथ ही साथ दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाले विद्यार्थियों को आईकार्ड जारी किया जाएगा और ड्रेस कोड में छात्राओं हेतु सफेद सलवार, सफेद दुपट्टा, हल्के रंग का कुर्ता, हल्के रंग की साड़ी, (जींस टाप नहीं पहनना है) छात्रों हेतु सफेद या किसी हल्के रंग की पूरी बांह की शर्ट गाढ़े रंग की पैंट (काले रंग की कोई भी चीज नहीं पहनेगे) रहेगी। उन्होंने कहा कि दिनांक 7 तारीख को सुबह 10 बजे के आसपास कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल का विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर महामहिम का आगमन होगा। फिर बिना विलंब किए शोभा यात्रा शुरू होगी। सभी मेहमान मंचासीन होंगे कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र द्वारा संचालन की कमान संभाली जाएगी, और उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम का कारवां आगे बढ़ेगा, सर्वप्रथम विश्वविद्यालय की बेटियां स्वागत गीत, कुलगीत, पर्यावरण गीत, के उपरांत आशिक रूप से मेहमानबाजी करके कुलपति प्रो. संजीव कुमार अतिथियों का स्वागत एवं विश्वविद्यालय की संक्षिप्त प्रगति आख्या प्रस्तुत करेंगे. कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा क्लिक करके डिजीलॉकर में उपाधियों एवं अंकपत्रों का अपलोड किया जाएगा. इसके बाद मेंधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी. विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिये गये गाँव तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों की आपसी प्रतियोगिता तथा खेलों में प्रथम आने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरण किया जायेगा. राजभवन से प्राप्त पुस्तकें प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को भेंट की जाएगी. इसके बाद कुलाधिपति जी अध्यक्षीय सम्बोधन होगा.
प्रेस वार्ता में अन्य जिन लोगों की गरिमा में उसे पर स्थित थी उसमें प्रमुख रूप से प्रोफेसर सौम्य सेन गुप्ता डॉ जयप्रकाश यादव अमृत रॉबिन बक्स डॉ. नितेश डॉ. भंवरलाल डॉ. संजय यादव आदि की गरिमा में उपस्थिति रही।
