सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं शिक्षक महासंघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा आजमगढ, द्वारा आयोजित जनपदीय अधिवेशन (हरिऔध कला केंद्र, आजमगढ़,)में जनपद आजमगढ़ के अटेवा जिला अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द यादव को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था जहां *जिला अध्यक्ष जी ने #ops की महत्ता और बुढ़ापे में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला और सभी पेंशन प्राप्त शिक्षक,कर्मचारियों से अटेवा nmops द्वारा आयोजित 25 नवम्बर को दिल्ली के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की,
अटेवा/एनएमओपीएस के बैनर तले एनपीएस एवं निजीकरण के खिलाफ चल रहे आंदोलन को बढ़ाने और सहयोग करने की अपील की।
जिला अध्यक्ष जी के नेतृत्व में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ जी का सानिध्य प्राप्त हुआ, उन्होंने विजय बंधु जी और ATEWA nmops के संघर्ष को सराहा।*
उन्होंने कहा कि आप सरकारी दायित्वों से सेवानिवृत्ति हुए हैं न कि सामाजिक दायित्वों से, आप सब की जिम्मेदारी अब सामाजिक दायित्वों को बढ़ाने और अपने अनुभवों से अपने अनुजों को सीख देने व जिम्मेदार नागरिक तैयार करने की है। हमें आशा और विश्वास है कि आप सब इन दायित्वों का निर्वहन करते हुए हम सबकी पुरानी पेंशन बहाली में अपना योगदान अवश्य देंगे।
आज के इस कार्यक्रम में आजमगढ़ के जिलाकोषाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा,
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री ओंकारनाथ,
संगठन मंत्री मनोज मौर्य, अखिलेश, मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया,दिनेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
