आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के परिसर में स्थित दोनों शैक्षणिक भवन के मध्य कल होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं आंगनबाड़ी बेटियों को प्रधानाचार्य आदि को सम्मानित करेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी चिदानंद सरस्वती अध्यक्ष परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश मंच की शोभा बढ़ाएंगे अन्य जिन प्रमुख हस्तियों का पदार्पण हो रहा है उसमें उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय जी तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी का आगमन दीक्षांत समारोह के बाबत हो रहा है।

मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि दिनांक 7 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को द्वितीय दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास कराया गया. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने स्वर्णपदक पाने वाले विद्यार्थियों को पूर्वाभ्यास कराया। दीक्षांत समारोह मंगलवार को विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। इसमें प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी चिदानंद जी होंगे । इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगीं।

पूर्वाभ्यास में मा.राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की भूमिका का निर्वहन प्राचार्य मालताड़ी डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर सुचिता श्रीवास्तव ने किया , कार्यक्रम में क्षण- प्रतिक्षण के अनुरूप सारी गतिविधियाँ की गई।

दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 68 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करने वालों में 17 छात्र और 51 छात्राऐ शामिल रहेगी।दीक्षांत समारोह में पदक पाने वाले विद्यार्थियों को आईकार्ड जारी किया गया है और ड्रेस कोड में छात्राओं हेतु सफेद सलवार, सफेद दुपट्टा, हल्के रंग का कुर्ता, हल्के रंग की साड़ी, (जींस टाप नहीं पहनना है) छात्रों हेतु सफेद या किसी हल्के रंग की पूरी बांह की शर्ट गाढ़े रंग की पैंट (काले रंग की कोई भी चीज नहीं रहेगी) रहेगी।

पूर्वाभ्यास की शुरुआत में शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार ने किया। इसमें विद्या परिषद और कार्य परिषद के सदस्य शामिल हुए। स्वर्ण पदक धारकों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए गए. संचालन बीकॉम विभाग की डा. वैशाली ने किया. इस अवसर वित्त अधिकारी , परीक्षा नियंत्रण आनंद कुमार, स.कुलसचिव डा.महेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

डा .प्रवेश कुमार सिंह

मीडिया

9452445878

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *