मंडलीय जिला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड के स्विच बोर्ड में आग लगने से मची अफरा तफरी।
Akc Live News 18
आजमगढ़, मंडलीय जिला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड के स्विच बोर्ड में मंगलवार की सुबह बिजली की शार्ट सर्किट से आग लगने से अफरा तफरी मच गई। वार्ड छोड़ कर मरीज बाहर निकल गए। अस्पताल के स्टाफ ने आग पर काबू पाया।
मंडलीय अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड के बेड नंबर 13 के पास बिजली का स्विच बोर्ड और आक्सीजन की पाइल लाइन का साकेट है। आक्सीजन साकिट से जरूरत पड़ने पर मरीजो को आक्सीजन दी जाती है। इसके साथ ही उसी बोर्ड में बिजली का स्विच बोर्ड है। जिसका उपयोग मरीज और स्वास्थ्य उपकरण चलाने के लिए किया जाता है। मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 11 बजे स्विच बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद मरीजो और तिमारदारो में अफरा तफरी मच गई। तिमारदार किसी तरह से अपने मरीजो को सुरक्षित वार्ड से बाहर निकाले। स्वास्थ्य कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। पहले बेड शीट और कपड़ा से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्वास्थ्य कर्मियों के तत्परता से वार्ड में रखे आग बुझाने के लिए फायर गैस सिलेंडर से आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।