ग्राम पंचायत एकरामपुर में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया साफ-सफाई कार्य
आजमगढ़।पवित्र महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं मीराबाई जयंती के अवसर पर जनपद भर में धार्मिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा मंदिर प्रांगणों व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई।
आज दिनांक 6 अक्टूबर 2025, दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत एकरामपुर स्थित बाबा के कुटिया शिव स्थान के प्रांगण में घास की कटाई, झाड़ू लगाने, कचरा हटाने व दवा का छिड़काव करते हुए सफाई अभियान चलाया गया। यह कार्य ग्राम प्रधान की देखरेख में संपन्न हुआ।
सफाई कर्मचारियों ने बताया कि इस समय विभिन्न रोगों के प्रकोप को देखते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
इस अवसर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, रामबचन, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया —
“हमने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है, स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाना है।”
