राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र कोटवों आजमगढ़ पर दिनांक 09.10.2025 को एक दिवसीय खरीफ किसान मेला/कृषि ज्ञान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा आजमगढ़ एवं विशिष्ट अतिथि श्री अखिलेश मिश्र, प्रदेश कार्यसमिति भाजपा उ०प्र०/ पूर्व प्रत्याशी सदर विधानसभा आजमगढ़ द्वारा सर्वप्रथम खरीफ कृषि ज्ञान संगोष्ठी कार्यक्रम का उदघाटन किया गया साथ ही मेले में लगे सभी स्टालो का भ्रमण कर अवलोकन किया गया। जनपद के विभिन्न ग्रामों से उपस्थित कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० रणधीर नायक ,डॉ ०मुलायम यादव एवं डा० विनोद कुमार द्वारा मृदा परीक्षण कराने के साथ- साथ फसल अवशेषो को खेतो में जलाने से होने वाले हानि से अवगत कराया गया। श्री प्रमोद कुमार यादव, पशु चिकित्साधिकारी पल्हनी आजमगढ़ द्वारा पशुओ के टीकाकरण एवं पशुपालन से सम्बन्धित विषयो पर कृषको से चर्चा की गयी। कृषि ज्ञान संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित श्री गोपाल दास, संयुक्त कृषि निदेशक, आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़, श्री आशीष कुमार उप कृषि निदेशक आजमगढ़, श्री शशिकेश सिंह, सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण एवं कल्चर) आजमगढ़, डा० गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी, आजमगढ़ एवं श्री हरिराज सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा विभाग में संचालित समस्त योजनाओं के विषय में कृषको को विस्तृत जानकारी देते हुए कृषि विभाग के योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
अन्त में उप कृषि निदेशक (शोध) श्री जनार्दन द्वारा खरीफ वर्ष 2025-28 में अयोजित परीक्षण एवं प्रदर्शन से सम्बन्धित विषय समस्त उपस्थित वैज्ञानिकों, कृषकों, महिलाओं एवं स्टाल आयोजको का धन्यवाद देने के साथ ही साथ किसान मेला/कृषि ज्ञान संगोष्ठी के समापन की घोषणा की गयी।
