आजमगढ़/जहानगंज।धरतीपुत्र नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव ने जहानगंज में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेताजी सिर्फ एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि सामाजिक न्याय, समता और संविधान की रक्षा के प्रतीक थे।विधायक अखिलेश यादव ने नेताजी की स्मृति में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ निम्न संकल्प लिए संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहना और “संविधान ही संजीवनी तथा ढाल है” का संदेश जन-जन तक पहुँचाना।आरक्षण समाप्त करने के षड्यंत्रों को परास्त करना।‘न्याय के राज’ से आगे बढ़कर ‘सामाजिक न्याय के राज’ की स्थापना करना।हर पीड़ित, वंचित और अपमानित व्यक्ति को ‘पीडीए’ के एक सूत्र में जोड़कर रखना।पीडीए समाज के स्वाभिमान और स्वमान’ की चेतना को निरंतर आगे बढ़ाना।अत्याचार और नाइंसाफी करने वाले वर्चस्ववादियों के दंभ को निर्णायक रूप से हराना।अपने ही समाज को धोखा देने वालों की सच्चाई जनता के सामने लाना।मानवता में विश्वास रखने वाले हर सहृदय व्यक्ति को साथ लेकर समतामूलक समाज की दिशा में कार्य करना।पीड़ित, शोषित, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी, महिलाएं और उपेक्षित युवाओं को सम्मान व समान अवसर दिलाने की लड़ाई जारी रखना।संपर्क, संवाद और सहयोग’ के सिद्धांत को जीवित रखते हुए सबकी मदद के हाथ बने रहना।अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाकर हक़ और सम्मान की स्थापना करना।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नेताजी को शत्-शत् नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी का सपना था कि 90% समाज को उसका हक़ और सम्मान मिले, और इसे पूरा करने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *