आज़मगढ़।डीएवी पीजी कॉलेज के परिसर में आयोजित स्वदेशी मेले का भाजपा जिलाध्यक्ष (लालगंज) विनोद राजभर ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शित स्वदेशी उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना अनिवार्य है। सरकार भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प ले चुकी है और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा चुके हैं। जनता की भी यह जिम्मेदारी है कि वह अपनी दैनिक जरूरतों में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करे।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू, अभिषेक सिंह, सोनू ठाकुर प्रसाद सिंह, अजय यादव, आशुतोष राय, पंकज, हरीश तिवारी, चंद्रजीत सिंह, विक्रांत सिंह, अरुण सिंह, तेज बहादुर यादव, इंद्राती सेवक, आदर्श राय, सुनील चौधरी, सूरज सिंह, अंकित सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *