आजमगढ़। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निर्देश पर ग्राम पंचायत मुंडा में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। आरटीओ ऑफिस से सड़क के दोनों किनारों पर घास की कटाई, कूड़ा हटाने, झाड़ू लगाने और दवा का छिड़काव करवाया गया।
डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनपद के सभी विकासखंडों में सहायक विकास अधिकारियों की देखरेख में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी “मेरा ग्राम पंचायत, मेरा जनपद, मेरा देश, मेरा प्रदेश — स्वच्छ रहे, सुंदर रहे” के संकल्प के साथ घर-घर और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कर रहे हैं।
अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए यह अपील की गई कि वे अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।
इस स्वच्छता अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, महेश यादव, अतुल कुमार, अजय मौर्या, जावेद एहसान, महेंद्र, शिवकुमार, लीलावती सहित अन्य सफाई कर्मचारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत मुंडा, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़ में चल रहा यह अभियान लगातार जारी है।
