नगर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय डी0 ए0 वी0 में सोमवार को देर शाम तक चली शिक्षकों की साधारण सभा की बैठक में नवीन शिक्षक संघ की कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया।
सुहेलदेव विश्विद्यालय शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो0 सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने साधारण सभा में यह प्रस्ताव प्रस्तुत किया कि वरिष्ठतम प्रोफेसर अध्यक्ष, वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर उपाध्यक्ष, वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर महामंत्री,वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर महिला उपमंत्री और जूनियर मोस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर कोषाध्यक्ष रहेगा और प्रतिवर्ष 15 अगस्त को रोटेशन में निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के द्वारा यह चयन होगा।
इस क्रम में, चुनाव अधिकारी प्रो0 राकेश यादव की घोषणा के उपरांत प्रो0 अनिल श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद पर, डॉ0 पंकज सिंह ने उपाध्यक्ष पद पर , डॉ0 अवनीश राय ने महामंत्री पद पर, डॉ0 संजू यादव ने उपमंत्री पद पर और डॉ0 प्रीति सिंह ने कोषाध्यक्ष पद पर अपना नामांकन दाखिल किया और सभी पदों पर एक एक पर्चा दाखिल होने से सभी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा चुनाव अधिकारी के द्वारा की गई।सभी शिक्षकों ने कार्यकारिणी के चयन पर हर्ष जताते हुए चयनित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी।
ले0 डॉ0 पंकज सिंह
