डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को लेकर पंचायत विभाग सक्रिय, लोगों को किया जा रहा जागरूक

आजमगढ़ | 15 अक्टूबर 2025

दीपावली और छठ पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद आजमगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेशानुसार, विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की टोलियाँ गठित कर सफाई कार्य तेज़ी से कराया जा रहा है।

इसी क्रम में आज रैदोपुर स्थित अफसर कॉलोनी में सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की निगरानी में कॉलोनी के गली-मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों और जलजमाव वाली जगहों की विशेष सफाई की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में फैल रहे डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाना है।

अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि कैसे गंदगी से बीमारियों को बढ़ावा मिलता है। नागरिकों से अपील की गई कि वे घर के आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और त्योहारों के दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखें।

सफाई अभियान में प्रमुख रूप से गुलाब चौरसिया, सुनील यादव, अभय चौहान, रामबचन, जागृति प्रसाद, बबीता, महेन्द्र कुमार सहित अन्य सफाईकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह अभियान आगामी दिनों तक लगातार चलाया जाएगा ताकि त्योहारों से पूर्व जनपद को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *