ग्राम पंचायत कोल बाज बहादुर और कोल पांडे (विकासखंड पल्हनी), जनपद आजमगढ़ में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बड़े पैमाने पर विशेष सफाई व एंटी लार्वा छिड़काव कार्य चलाया जा रहा है।

जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेशानुसार ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की देखरेख में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा निम्न कार्य किए गए

सड़कों के दोनों किनारों की सफाई

नालियों की साफ-सफाई

झाड़ू लगाना

एंटी लार्वा का छिड़काव

जलभराव वाले स्थलों की सफाई

दिनांक: 16 अक्टूबर 2025 (बृहस्पतिवार)

सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निर्देश में विशेष स्वच्छता अभियान विभिन्न स्थानों पर संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य डेंगू-मलेरिया जैसे संचारी रोगों पर नियंत्रण एवं जनजागरूकता बढ़ाना है।

अभियान के दौरान निम्न मुख्य लोग मौजूद रहे

जिला अध्यक्ष: सी.पी. यादव

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष: गुलाब चौरसिया

मोहम्मद असलम

श्रीकृष्णा यादव

इश्तियाक बिट्टू

तथा अन्य ग्रामीणजन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने और जलभराव से बचाव हेतु प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने अपील की कि स्वच्छता ही रोगों से निस्तारण का सबसे प्रभावी उपाय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *