आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के मनोरथपुर दुबौली गांव में बीती रात मेड़ काटने के विवाद को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के मनोरथपुर दुबौली निवासी जितेंद्र चौहान का गांव के ही सुगन चौहान के साथ पुराना जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। इसको लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। शनिवार की रात करीब 12 बजे मेड़ काटने की विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।इस दौरान सुगन चौहान द्वारा फावड़े से मुसाफिर चौहान पर हमला बोल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने सुगन चौहान, इंद्रपाल चौहान, राबड़ी देवी, पार्वती देवी को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *