आजमगढ़ पुरानी पेंशन बहाली के लिए 25 नवंबर दिल्ली चलो अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु जी के आवाहन पर दिल्ली चलो।
पुरानी पेंशन के नाम पर अर्जुन का पौधा राजघाट पर सफाई कर्मचारियों द्वारा ग्राम वासियों द्वारा प्रधान जी के अध्यक्षता में लगाया गया ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया जनपद के अटेवा जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र जी के प्रेरणा से आजमगढ़ जनपद के सभी कर्मचारी दिल्ली पहुंचकर अपनी हक की लड़ाई पुरानी पेंशन प्रधानमंत्री जी से मुख्यमंत्री जी से मांग करेंगे पुरानी पेंशन लागू करवाना है जिससे कि ओ पी एस बहाल हो। गुलाब चौरसिया ने बताया कि लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक पुरानी पेंशन बाहल नहीं होती देश के कोने-कोने से 25 नवंबर को दिल्ली चलके अपनी मांगों को बुलंद करना है जिससे कि हमारे हक की लड़ाई बुढ़ापे की सहारा पुरानी पेंशन लागू हो अटेवा के शिक्षक नवल किशोर सोशल मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुरानी पेंशन के लिए हम लोग लगातार पौधरोपण जगह-जगह करते हैं जिससे कि पर्यावरण स्वच्छ रहे सुंदर रहे उसके बाद पुरानी पेंशन की बहाली की मांग पौधा रोपण के माध्यम से कर रहे हैं इसे सरकार को लागू करना होगा। बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सभी लोग अपने भविष्य के प्रति जागरूक हो जाए अन्यथा बुढ़ापे में दर दर की ठोकरे खानी पड़ेगी। आज के पौधरोपण में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया कोडरअजमतपुर के प्रधान सुनील मौर्य अनिल मौर्य अटेवा के शिक्षक सोशल मीडिया प्रभारी नवल किशोर बद्री प्रसाद गुप्ता मंत्री दिनेश यादव महेंद्र कुमार शर्मा रामसामऊज सुनील कुमार कमलेश कुमार जागृति प्रसाद आदि लोग रहे
26 अक्टूबर 2025
राजघाट जनपद
आजमगढ़
