संवाददाता निखिल कुमार
जनपद आजमगढ़ के विकासखंड बिलरियागंज में निकली अमृत कलश यात्रा लगी सैकड़ो की भीड़। विकासखंड बिलरियागंज में विकासखंड अधिकारी नीलिमा गुप्ता के निर्देशानुसार मेरी माटी, मेरा देश अभियान हेतु, देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को सम्मान देते हुए अमृत कलश यात्रा कराई गई। न्याय पंचायत क्लस्टर के तहत 9 ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन शर्मा तथा अभय नाथ राय, के नेतृत्व में सभी ग्राम प्रधान अपनी अपनी भूमिका निभाते हुए अमृत कलश यात्रा में भागीदारी लिये। जिसमें ग्राम प्रधान पाती खुर्द, विजय यादव, ग्राम प्रधान पटवध कौतुक सुरेश्वरी दत्त उपाध्याय, मानपुर प्रधान शिव बदन राम,हरखपुर प्रधान प्रमोद चौहान, बसिला प्रधान संत राज यादव, पांडे चावर प्रधान हरीश मौर्य, पहलवान पुर ग्राम प्रधान संदीप शर्मा सेठारी वह भैसौड़ा ग्राम प्रधान गोरख यादव, तोहफापुर ग्राम प्रधान, रवि शंकर यादव के संयुक्त निर्देशन में सभी ग्रामवासी बड़े ही उत्साह के साथ अमृत कलश यात्रा को गाजे बाजे के साथ लेकर विकासखंड बिलरियागंज परिसर में पहुंचे, जहां ब्लॉक मुख्यालय पर ज्वॉइट वी.डि.यो, अजय सिंह, सहायक विकास अधिकारी राम आशीष सिंह के देख रेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। वही मौके पर पंचायत सहायक प्रमोद कुमार, सुनील, सोभनाथ यादव, प्रिंस आदि सम्मानित ग्राम वासी मौजूद थे।
