संवाददाता निखिल कुमार।

जनपद आजमगढ़ के पटवध सरैया बाजार में स्थित रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर, में प्रबंधक सभा एडेड की बैठक हुई संपन्न, जिसमें जनपद के सभी माध्यमिक परिषद के विद्यालयों के प्रबंधक की बैठक हुई। जिस बैठक में सभी प्रबंधकों के सर्व सहमति से संगठन के पदाधिकारीयों का चयन हुआ। यह पूरी बैठक , रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक सरवन राय के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें प्रबंधक श्रवण राय के द्वारा बताया गया कि माध्यमिक परिषद के विद्यालयों के सभी प्रबंधकों को किसी भी प्रकार से कोई भी संरक्षण नहीं मिल पा रहा है।उनके द्वारा यह भी बताया गया कि हम सभी प्रबंधकों ने समाज के हिट के लिए अपनी जमीन पर विद्यालय बनवाया उसके बाद कई वर्षों तक कठिन परिश्रम करके मान्यता प्राप्त की और समाज के आने वाली पीढियों को शिक्षित बनाने के उद्देश्य को लेकर निस्वार्थ भाव से विद्यालय चलाया । और आज हमसे हमारा पूरा दायित्व छिन लिया गया है,वह विद्यालय के अधिकारो से निष्क्रीय कर दिया गया। विद्यालयों में शिक्षक व साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी नहीं है।ताकि विद्यालय को विकसित किया जा सके।इन्हीं सब प्रकरण को देखते हुए । प्रबंधक सभा एडेड,संगठन का निर्णय लिया गया जिसमें पदाधिकारी भी चयन किए गए। जिले के जिलाध्यक्ष के रूप में बृजेश कुमार सिंह,जिले संरक्षक के रूप में सभापति सिंह व महेंद्र प्रताप सिंह ,वीरेंद्र सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरवन राय,उपाध्यक्ष रामकुमार राय,महासचिव रणवीर सिंह,सचिव अनिल कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी उदय प्रताप सिंह,व सदस्य के रूप में विनोद कुमार राय,विजेंद्र राय,जितेंद्र राय, अशोक कुमार सिंह,अखिलेश राय,संजय सिंह आदि सम्मानित प्रबंधक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *