पी-एचडी प्रवेश परीक्षा 2024-25 शिब्ली पीजी कॉलेज में लगभग 1500 परीक्षार्थी हुए शामिल ,

औचक निरीक्षण में कुलपति परीक्षा की व्यवस्था व सुचिता से दिखे संतुष्ट,

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024-25 शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय शिवली नेशनल पीजी कॉलेज आजमगढ़ में आज सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर 1:00 बजे तक संपन्न हुई।

महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा व्यवस्था से परीक्षार्थी प्रथम दृष्टया संतुष्ट दिखे। दौरान परीक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र के साथ जब महाविद्यालय परिसर में हो रही परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण किया तो प्रथम दृष्टया परीक्षा की सुचिता एवं व्यवस्था से संतुष्ट दिखे।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह 10:00 बजे से शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय शिवली नेशनल पीजी कॉलेज आजमगढ़ में शोध परीक्षा शुरू हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अफसर अली अपनी टीम के साथ स्वयं परीक्षा की कमान संभाले हुए थे। परीक्षा की व्यवस्था में कहीं कोई त्रुटि या समस्या न रह जाए, इसलिए महाविद्यालय के प्राचार्य ने परिसर में भ्रमण कर न सिर्फ परीक्षा की सुचिता को परखा अपितु दूर-दरार से आए हुए किसी भी परीक्षार्थी को किसी अन्य समस्याओं का सामना न करना पड़े इसलिए जगह-जगह पर महाविद्यालय के प्रोफेसर परीक्षार्थियों का मार्गदर्शन करते दिखे। विश्वविद्यालय में हो रही पीएचडी प्रवेश परीक्षा में लगभग 1500 परीक्षार्थियों ने सहभाग किया। महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर सुबह 8:00 बजे से ही परीक्षा की गतिविधियों में लगकर यह सुनिश्चित कर लेना चाह रहे थे कि कहीं कोई त्रुटि न रह जाए। साथ ही साथ प्रोफेसर और महाविद्यालय के कर्मचारी बाहर से आए हुए शोध प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रहे थे। उनको उस विभाग तक जहां पर परीक्षा हो रही है तथा अन्य सुविधाओं का ध्यान रखकर महाविद्यालय परिवार या सुनिश्चित कर लेना चाह रहा था कि परीक्षार्थी सीनियर छात्र है उनके परीक्षा में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

इसी बीच विश्वविद्यालय के मुखिया प्रोफेसर संजीव कुमार परीक्षा की सुचिता परखने स्वयं एवं कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र के साथ शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज परिसर में सुबह 11:10 बजे पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षार्थियों से सीधे वार्तालाप कर तथा व्यवस्था देखकर कुलपति व कुलसचिव प्रथम दृष्टया संतुष्ट दिखे। तथा आवश्यकतानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अफसर अली व उनकी टीम को उचित दिशा निर्देश भी देकर कुलपति का काफिला लगभग 12:10 बजे विश्वविद्यालय की तरफ निकल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *