आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत कोठारा में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अमृत सरोवर मार्ग के दोनों तरफ घास की कटाई, कचरा हटाने, झाड़ू लगाने व दवा छिड़काव का कार्य सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज श्रीवास्तव की देखरेख में किया गया।

डेंगू–मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए पंचायत कर्मियों ने गांव के विभिन्न स्थानों पर जाकर सफाई कार्य को तेज किया। ग्राम प्रधान के मार्गदर्शन में पंचायत भवन परिसर तथा आसपास के इलाकों में सफाई के साथ लोगों को जागरूक भी किया गया कि वे घर व मोहल्लों की सफाई पर विशेष ध्यान दें, जिससे बीमारी से बचाव हो सके।

 

अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी राज बहादुर चौधरी, महिला वीरांगना ब्लॉक अध्यक्ष सीमा मौर्य, कुसुम, अनीता, सरिता, महेश यादव, अतुल कुमार, अजय मौर्या, शिव कुमार, उमेश यादव, चंद्रभान यादव, बृजेश चौहान, अमरजीत यादव, रामकुमार, दयानंद भारती, लीलावती देवी, राजेश, विनोद कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश कुमार, परविंदर लाल, मुराली यादव, कमलेश कुमार, एहसान मोहम्मद, असलम, श्री कृष्णा यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत कोठारा

विकासखंड पल्हनी, जनपद आज़मगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *