आजमगढ़, मार्टिनगंज।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 25 नवंबर को प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ अभियान के समर्थन में सोमवार को कंपोजिट विद्यालय निकासीपुर, विकासखंड मार्टिनगंज में जिला महामंत्री राकेश यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी कोनों से भारी संख्या में कर्मचारी पहुंचे और माहौल में एक ही नारा गूंजता रहा

“बंधु नहीं अकेला है, आजमगढ़ का रेला है।”

अटेवा के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि आजमगढ़ के सभी कर्मचारी दिल्ली पहुंचकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि—

“जब तक बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, तब तक संघर्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में जारी रहेगा।”

प्रोफेसर रामजी वर्मा ने कहा कि शहीद राम आशीष सिंह के सपनों को जाया नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि पुरानी पेंशन की लड़ाई अंत तक लड़ी जाए, और हम सभी उस मुकाम तक पहुँच कर ही दम लेंगे

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि कर्मचारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि—

“पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु जी के सपनों को हम सब मिलकर पूरा करेंगे और अपने हक—पुरानी पेंशन—को बहाल कराएंगे।”

बैठक में मंडल संगठन मंत्री रामरतन यादव, जिला संरक्षक राज नारायण यादव, जिला महामंत्री डॉ. रामजी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा, जिला मंत्री राकेश यादव, जिला संगठन मंत्री मनोज मौर्य, सोशल मीडिया प्रभारी नवल किशोर, दिनेश यादव, बद्री प्रसाद गुप्ता, तथा मार्टिनगंज क्षेत्र के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्थान : कंपोजिट विद्यालय निकासीपुर, विकासखंड मार्टिनगंज, जनपद आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *