आजमगढ़/मुबारकपुर।

नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के समउधी वार्ड में बनाए जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य की शिकायत पर ईओ विनय कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। शिकायत में आरोप था कि सीसी रोड को मिट्टी के ऊपर ही डाल दिया गया है, जो निर्माण मानकों के विरुद्ध है और जांच का विषय है।

निरीक्षण के दौरान ईओ विनय कुमार मिश्र ने सड़क की परत, बेस लेवल तथा गुणवत्ता से संबंधित बिंदुओं की विस्तृत जांच की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कमियां पाई जाती हैं तो संबंधित ठेकेदार व जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानकों से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मौके पर ठेकेदार, वार्ड सभासद तथा जेई मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्माण स्थल पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *