धरतीपुत्र, युगद्रष्टा, पद्मविभूषण से सम्मानित, जननायक मा. मुलायम सिंह यादव जी की 86 वीं जयंती पार्टी कार्यालय पर उनके मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई।गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष-हवलदार यादव ने मुलायम सिंह यादव जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वह गरीबों, मजलूमों, किसानों के नेता थे उन्होंने आजीवन संघर्ष करके तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व देश के रक्षा मंत्री बने उन्होंने अपने कार्यकाल में तमाम जनहित की योजनाएं लागू कर जनता को लाभ पहुंचाया देश के रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने सैनिकों को उनके शहीद होने के बाद उनके शव को ससम्मान घर भेजने का फैसला लेकर ऐतिहासिक कदम उठाया था।

प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद किसानों के हित में तमाम फैसले लिए दुर्घटना बीमा योजना, दैवीय आपदा में हुई मृत्यु के अनुदान, कन्या विद्याधन, सिंचाई, दवाई मुफ्त देने का फैसला आदि ऐतिहासिक कार्य था।

पंचायती राज व्यवस्थाओं को मजबूत करने व पिछड़े, दलितों को भागीदारी देने के लिए आरक्षण लागू किया जो लोग को सम्मान मिला।

संविधान की मर्यादा कायम करने के लिए उन्होंने मंदिर,मस्जिद प्रकरण में कठोर निर्णय लेकर दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हवलदार यादव संचालन हरिप्रसाद दुबे ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली,विधायक-एच. एन. सिंह पटेल, कमलाकांत राजभर,अखिलेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, विधायक-नफीस अहमद, पूर्व एमएलसी- कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक-श्याम बहादुर सिंह यादव, जयराम सिंह पटेल,राम प्यारे यादव,अजीत कुमार राव, आजमगढ़ सांसद निजी सचिव विपिन यादव, डॉ हरिराम सिंह यादव, राज नरायण यादव, जगदीश यादव, इं.लालचंद यादव, राजेश यादव, अब्दुल्ला,विवेक सिंह, संतोष कुमार गौतम, शाहिद प्रधान, श्याम देव चौहान, सुशील आनंद,उधम सिंह राठौर,गुलाब राजभर, बबिता चौहान, द्रोपदी पाण्डेय,गुड्डी देवी, दीपचंद विशारद,सिंगारी गौतम,भानुमति सरोज, प्रदीप कुमार यादव मेंहनगर,कुणाल मौर्य, कमलेश कुमार यादव, लल्लन चौहान, सरफराज अहमद जहानागंज, मेराज अहमद, विनीत राय,सुरेंद्र बहादुर यादव, राजेश यादव, अनुराग यादव, पीपलुरहमान, गामा पहलवान,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *