बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन पुल के पास रविवार दोपहर ढाई बजे आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से सवारियों से भरे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें टेंपो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां जमुवावा निवासी कलावती (65 वर्ष) की मौत हो गई।जमुवावा गांव निवासी कलावती मायके ग्राम गिडउर में भतीजे की शादी में शामिल होने जा रही थी। उनके भाई के घर में शादी से पहले रामायण पाठ की शुरुआत होनी थी और शादी के आयोजन में उनकी उपस्थिति आवश्यक थी। इसके चलते कलावती घर से निकलकर टेंपो में सवार होकर जा रही थी कि सराय मोहन पुल के पास दुर्घटना में जान चली गई। वहीं, चालक सूर्यनाथ निवासी सराय मोहन और दो अन्य घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। कार्यवाहक थाना इंचार्ज राजेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। कार को अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *