आजमगढ़ ।विकास खंड सठियाव क्षेत्र के ग्राम पंचायत पैकौली में अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लगने से एक मवेशी गंभीर रूप से झुलस गई , अचानक लगी आग से ग्रामीणों में अफ़रा तफ़री का माहौल बन गया , पशु मालिक निलेश ने तुरंत हेल्प लाइन नंबर 1962 पर संपर्क कर मदद की गुहार लगायी , सूचना प्राप्त होते ही पशु चिक्तिस्क डॉ विवेक पांडेय , फार्मासिस्ट अंशुमनदीप कौशल ,व पायलट कृष्णदेव टीम के साथ मौक़े पर पहुँचे और झुलसे मवेशी का प्राथमिक उपचार शुरू किया ,समय रहते ही आवश्यक दवाये देकर मवेशी को राहत पहुँचायी , डॉ विवेक पांडेय। मौक़े पर मौजूद ग्रामीणों को 1962 हेल्पलाइन की कार्यप्रणालि और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी
पशुपालक। और मौजूद ग्रामीण इस सेवा से संतुष्ट। हुए ।
