टीकाकरण उत्सव का उद्घाटन । आज दिनांक 3 दिसंबर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर आजमगढ़ पर शासन के निर्देश अनुसार माह दिसंबर को टीकाकरण महोत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर डॉक्टर शशिकांत तथा फूलपुर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिंद् के करकमलों द्वारा रिबन को काटकर इस महाभियां का विद्वत उद्घाटन कर दिया गया है। जिसमें लक्षित आयू वर्ग के बच्चों का नियमित टीकाकरण सतप्रस्त पूर्ण करने एवं विगत महीना में टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों को सत प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के अंतर्गत समस्त 33 स्वास्थ्य केदो पर कार्यrt ANM और आशा बहू को निर्देशित किया गया की लक्षित आयु वर्ग के बच्चों तथा गर्भवती माता की ड्यू लिस्ट बनाकर एवं टिककर से वंचित रह गए बच्चों की लिस्ट बनाकर उन्हें प्रत्येक टीकाकरण दिवसों बुधवार एवं शनिवार में माह 31 दिसंबर 2025 तक टीकाकरण प्रतिरक्षणअवश्य प्राप्त कर ले । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी समस्त चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी ,क्षेत्रीय जनता मरीज एवं मरीज के अटेंडेंट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *