आज़मगढ़।
विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में क्रिश्चियन हॉस्पिटल आज़मगढ़ द्वारा 1 दिसंबर को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली महिला अस्पताल से प्रारंभ होकर सदर अस्पताल तक निकाली गई। एड्स के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली को सीएमओ आज़मगढ़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में क्रिश्चियन हॉस्पिटल के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और एड्स से बचाव, जागरूकता तथा स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुँचाया। विद्यार्थियों ने पोस्टर, बैनर व नारेबाजी के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति सचेत किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
अवनी एन.आर. (प्रधानाचार्य), संदीप मौर्य (उप-प्रधानाचार्य), डॉ. आमिर मुमताज (प्रधानाचार्य—आयुर्वेदिक नर्सिंग)
साथ ही सर्वेश सिंह, सौरभ दुबे, राम यादव, अरविंद कुमार, भूपेंद्र कुमार, प्रीति यादव, सोनिया यादव, जूली सिंह, अंकित चौबे, साधना यादव, ज्योति सिंह तथा अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
रैली का उद्देश्य समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर लोगों में एड्स के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। क्रिश्चियन हॉस्पिटल का यह प्रयास स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
