आजमगढ़।स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और संचारी रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से जनपद में संचारी रोग रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के आदेश क्रम में जनपद के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में संचालित किया जा रहा है।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता जीवन का एक अहम हिस्सा है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में जहां भी अधिकारी व कर्मचारी तैनात हैं, वहां आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई कराई जाए, जिससे बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

इसी क्रम में दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत सराय मनराज में ग्राम प्रधान की देखरेख में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क की दोनों पटरियों पर झाड़ू लगाई गई, कचरा हटाया गया, नालियों की सफाई की गई तथा दवा का छिड़काव कर मच्छरजनित रोगों से बचाव के उपाय किए गए।

गुलाब चौरसिया ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण सफाई कर्मचारी लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, जिससे “मेरा जनपद—स्वच्छ जनपद” की परिकल्पना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि निरंतर सफाई से जनपद सुंदर, स्वच्छ और स्वस्थ बनेगा।

अभियान के दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, नर्मदा गौड़, अनुराधा सोनी सहित अन्य ग्रामीण एवं सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

यह स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पूरे जनपद में निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *