आजमगढ़।
उत्तर प्रदेश शासन वित्त सेवाएं अनुभाग-3 के आदेश के क्रम में तथा जिलाधिकारी आजमगढ़ के निर्देशानुसार हरिऔध कला केंद्र, आजमगढ़ में प्रातः 11 बजे से पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों, पेंशनरों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों श्री गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, श्री उदय राज यादव, श्री शीतल प्रसाद श्रीवास्तव, श्री इन्द्रासन सिंह, श्री रमाकान्त सिंह, श्री सूर्यदेव मिश्र सहित अन्य पेंशनरों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
मुख्य कोषाधिकारी द्वारा पेंशनरों को ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र पूर्ण करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा की गई। अंत में अध्यक्ष महोदय ने पेंशनरों का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया।
मुख्य कोषाधिकारी, आजमगढ़
