रानी की सराय आजमगढ़

24 दिसंबर 2025 को ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान परीक्षा 2025-26 का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रानी की सराय में किया गया। परीक्षा/क्विज प्रतियोगिता पूरी तरह से सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में प्रथम पाँच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में क्रमशः

उजाला यादव (कम्पोजिट स्कूल श्रीकांतपुर) ने प्रथम,

विकास यादव (उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरपुर जगजीवन) ने द्वितीय,

आरव (उच्च प्राथमिक विद्यालय मस्जिदिया) ने तृतीय,

साक्षी (कम्पोजिट स्कूल बढ़या) ने चतुर्थ

एवं रिया (उच्च प्राथमिक विद्यालय गंधुवई) ने पंचम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार शर्मा एवं डाइट मेंटर श्री वीरेंद्र यादव व श्री पुनीत मौर्य द्वारा सफल प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एआरपी बृजेश कुमार सिंह, सुशील सिंह, विनय यादव एवं मिथिलेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी देखरेख में परीक्षा पूर्णतः सुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा आयोजन के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों के साथ उनके संबंधित विद्यालयों के अध्यापकगण भी परीक्षा स्थल पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *