आजमगढ़।
सेवा समिति ट्रस्ट, ग्राम डीहपुर, पोस्ट दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ के तत्वावधान में सामाजिक एवं शैक्षिक जागरूकता को लेकर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 26 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया। वहीं हाई स्कूल उत्तीर्ण 6 मेधावी छात्रों को कक्षा 12 की कॉपी-किताबें एवं सशक्तिकरण पत्र (प्रशस्ति पत्र) देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कक्षा 5 के विद्यार्थियों को भी शैक्षिक सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया और आज उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
इस मौके पर अविनाश मौर्य, आरती मौर्य, पुष्पा मौर्य, रामकिशोर मौर्य ( एडवोकेट), अनिल कुमार मौर्य एवं अखिलेश द्वारा अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेवा समिति ट्रस्ट के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
