संवाददाता : अश्वनी पाठक
निजामाबाद (आजमगढ़)।
निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत असिलपुर फरिया गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान शिव विंदवंशी (24) पुत्र राम अवध निवासी मोलनापुर, थाना निजामाबाद के रूप में हुई है। बताया गया कि शिव अपने दोस्त नीतीश यादव (18) पुत्र रमेश, निवासी इसी गांव के साथ बाइक से मोबाइल बनवाने फरन गया था। वापस लौटते समय असिलपुर फरिया स्थित निजामाबाद पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में शिव विंदवंशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीतीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल नीतीश को श्याम हॉस्पिटल, जुनैदगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि नीतीश मजदूरी करता है और वह तीन भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर पर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
