VB ग्राम जी बिल के खिलाफ उठने से पहले आवाज़ कुचलने की साज़िश कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नज़रबंदी लोकतंत्र की हत्या, आज़मगढ़ कांग्रेस का खुला ऐलान: दमन से नहीं रुकेगा संघर्ष

VB ग्राम जी बिल और मनरेगा (MNREGA) को खत्म करने की साज़िश के खिलाफ आवाज़ उठाने से पहले ही आज़मगढ़ में भाजपा सरकार ने अपना असली तानाशाही चेहरा दिखा दिया। लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण विरोध से घबराई सरकार ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनके घरों में नज़रबंद कर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया।

इसके बावजूद जिला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ ने गांधी प्रतिमा, रैदोपुर पर उपवास रख यह साफ़ कर दिया कि कांग्रेस न डरती है, न झुकती है और न ही दमन से पीछे हटने वाली है। यह उपवास सत्ता के अहंकार के खिलाफ़ जनआक्रोश की चेतावनी है।

कार्यक्रम से पहले रियाज़ुल हसन, बेलाल बेग, पूर्णमासी प्रजापति, दिनेश यादव, रामानंद सागर, धर्मराज चौहान, राकेश गुप्ता सहित कई कांग्रेसजनों की नज़रबंदी यह साबित करती है कि भाजपा सरकार अब सवालों का जवाब देने की स्थिति में नहीं है। जब सरकार तर्क हार जाती है, तब पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल करती है — आज़मगढ़ में वही हुआ।

जिला कांग्रेस कमेटी इस दमनात्मक कार्रवाई को असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और फासीवादी मानसिकता का परिचायक मानती है। यह सीधा-सीधा संदेश है कि गरीबों के हक़ की बात करना अब “अपराध” बना दिया गया है।

उपवास कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि VB ग्राम जी बिल मनरेगा को सुधारने का नहीं, बल्कि उसे चरणबद्ध तरीके से खत्म करने का हथियार है। मांग-आधारित रोज़गार, समय पर भुगतान और ग्रामीण आजीविका सुरक्षा को खत्म कर करोड़ों गरीबों को भुखमरी की ओर धकेला जा रहा है। यह आर्थिक सुधार नहीं, सामाजिक अपराध है।

मनरेगा समन्वयक अजीत राय ने साफ़ कहा कि मनरेगा कोई दया-दान नहीं, बल्कि संविधान से मिला अधिकार है। VB ग्राम जी बिल के ज़रिए सरकार मज़दूरों से उनका अधिकार छीनकर कॉरपोरेट-परस्त एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहती है। भुगतान में देरी, काम में कटौती और बेरोज़गारी को बढ़ाना सरकार की सोची-समझी नीति है।

उपवास कार्यक्रम में राहुल राय, तेज बहादुर यादव, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, चंद्रपाल सिंह यादव, रमेश राजभर, मुन्नू यादव, मो. आमिर, संतोष सिंह, हरिओम उपाध्याय, शीला भारती, प्रेमा चौहान, प्रदीप यादव, मंतराज यादव, केदार मौर्य, गुलाब राय, मुन्नू मौर्य, अमित पांडे, हरेंद्र सिंह, अंकित विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया।

 

जिला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ खुला ऐलान करती है कि

• मनरेगा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

• VB ग्राम जी बिल किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

• नज़रबंदी, लाठी और दमन से कांग्रेस की आवाज़ नहीं दबेगी।

अगर सरकार समझती है कि घरों में बंद कर आंदोलन रोका जा सकता है, तो वह इतिहास नहीं जानती।

कांग्रेस की लड़ाई सड़क से सदन तक जाएगी।

यह लड़ाई रोज़गार की है।

यह लड़ाई संविधान की है।

और यह लड़ाई अब आर-पार की है।

*जिला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *