जिलाधिकारी महोदय आजमगढ़ के निर्देशानुसार जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय प्रांगण, आजमगढ़ में दिनांक 14 जनवरी 2026 को 10वां वेटरन्स दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आजमगढ़ विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन (अ.प्रा.) की अनुपस्थिति में उनके आदेशानुसार समारोह का आयोजन कल्याण संयोजक महेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया।

समारोह में पूर्व सैनिकों, सेना मेडल विजेताओं एवं वीर नारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए उनके प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही जलपान की व्यवस्था की गई। औपचारिक वार्ता के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर शहीदों के परिजन आत्मा यादव, रामनाथ यादव एवं माया देवी सहित पूर्व सैनिक ओनरेरी कैप्टन नंदलाल यादव, जन्नन राम, सूबेदार रघुनाथ पाण्डेय, एन.पी. सिंह, जगधारी यादव एवं सूबेदार रामनयन सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *