आजमगढ़।

जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश क्रम में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 14 जनवरी 2026, मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जनपद भर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी गई।

नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वर्तमान समय में फैल रहे विभिन्न प्रकार के रोगों से निस्तारण के उद्देश्य से नालियों की सफाई, झाड़ू लगाना, कचरा हटाना एवं दवा का छिड़काव किया गया। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने घरों के आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई करते रहें, जिससे रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

इसी क्रम में विकासखंड पल्हनी के राजस्व ग्राम चकगोरया में ग्राम प्रधान की देखरेख में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों की सफाई, कचरा निष्कासन तथा दवा का छिड़काव किया गया और ग्रामवासियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

इस अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, मनोरमा सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे जनपद में सफाई कर्मचारी अपने-अपने ग्राम पंचायतों में पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए स्वच्छता नियंत्रण अभियान को सफल बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *