उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात आजमगढ़ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को देश में प्रथम स्थान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, आजमगढ़ ने अपनी उत्कृष्ट कार्य प्रणाली के बल पर देशभर के जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि के लिए आयोजित भव्य समारोह में सेना प्रमुख द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, आजमगढ़ को सम्मानित किया गया। पुरस्कार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन (अवकाश प्राप्त) के नेतृत्व में अरुण कुमार (कनिष्ठ सहायक), अजय कुमार यादव (कनिष्ठ सहायक) एवं महेंद्र शर्मा (कल्याण कार्यकर्ता) ने ग्रहण किया।

यह सम्मान कार्यालय की समर्पित कार्यशैली, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए किए गए प्रभावी प्रयासों का प्रतिफल है।

सैनिक समाचार सेवा की ओर से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सहित समस्त कर्मचारियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *